दिवाली में देवी माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश जी की पूजा और आरती की जाती है जो की माँ लक्ष्मी धन, सुख, वैभव की देवी है इसलिए दिवाली में माँ लक्ष्मी की विधिवत पूजा अर्चना और आरती किया जाता है और माँ लक्ष्मी के आगमन की कामना की जाती है तो ऐसे में दीपावली पूजा के लिए माँ लक्ष्मी और गणेश जी | Lakshmi Ganesh Diwali Puja Aarti की आरती को जानते है
दिवाली पूजा माँ लक्ष्मी जी की आरती
Diwali Maa Lakshmi Ji Aarti
Diwali Aarti | Maa Lakshmi Puja Shree Ganesh Aarti | Deepavali Puja Aarti | Deepawali Puja Ganesh Lakshmi Aarti
दिवाली पूजन माँ लक्ष्मी और श्री गणेश जी की पूजा और आरती
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशिदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
दुर्गा रुप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
दिवाली पर निबंध Diwali Essay in Hindi
दिवाली पूजा भगवान श्री गणेश जी की आरती
Diwali Shri Ganesh Ji Aarti
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।
एकदंत, दयावन्त, चार भुजाधारी,
माथे सिन्दूर सोहे, मूस की सवारी।
पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा,
लड्डुअन का भोग लगे, सन्त करें सेवा।। ..
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश, देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया,
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया।
‘सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।।
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा ..
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।
दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।
कामना को पूर्ण करो जय बलिहारी।
दिवाली के इन पोस्ट को भी पढ़े और शेयर करे :-
- Diwali Greeting Card Wishes Sms Messages | दिवाली ग्रीटिंग कार्ड मैसेज शुभकामनाये बधाई संदेश | Deepavali Greeting Card
- Diwali Greetings | happy Diwali Greetings | Deepavali Greetings 2019 | Diwali Greeting Message | दिवाली ग्रीटिंग्स
- Diwali Thoughts | Diwali Thoughts in Hindi | Happy Diwali Thoughts | Deepavali Thoughts | दिवाली विचार
- Diwali wishes | Happy Diwali Wishes 2022 | Deepavali wishes in Hindi
- दिवाली की बधाई देने के लिए व्हाट्सएप्प स्टेटस Happy Diwali Whatsapp Status